Kisan Anudan Yojana Kisan Anudan Yojana Fasal नुकसान Rahat अनुदान 2020




 असमय बारिश या ओलावृष्टि से फसल नुकसान हुई है तो अनुदान हेतु अभी ऑनलाइन आवेदन करें


बारिश या ओलावृष्टि से फसल नुकसान अनुदान हेतु आवेदन रबी मौसम में लगातार असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की रबी फसल को काफी नुकसान हो रहा है | पहले फरवरी माह में रबी फसल का नुकसान हुआ है तो मार्च के 04–06 मार्च तथा 13–15 मार्च को और यह नुकसान कई राज्यों में जारी है | इन दिनों में आंधी वर्षा तथा ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान का सामना करणा पड़ा है | बेमौसम बारिश से हुए फसलों की नुकसान को देखते हुए अलग–अलग राज्य सरकार किसानों को सहायता पहुंचा रही है | अभी हाल की बारिश को दखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है की सरकार किसानों के साथ है |  वहीँ बिहार राज्य सरकार किसानों को मार्च में हुए फसल नुकसानी की भरपाई करने जा रही है | इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है | यह आवेदन आज से ही शुरू किकर दिए गए है | किसान समाधान इस योजना कि पूरी जानकारी लेकर आया है | इस योजना का लाभ किन जिलों के किसान को होगा ? 13 से 15 मार्च के बीच बिहार के जिन जिलों में आंधी, पानी तथा ओला से फसल की नुकसानी हुआ है उन जिलों को शामिल किया गया है | इसके अंतर्गत राज्य के 23 जिलें आते हैं जो इस प्रकार है :- पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास,भभुआ, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, बाँका, मधेपुरा तथा किशनगंज | राज्य में 23 जिलों के सभी प्रखंडों के लिए कुल 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है | किसानों को फसल नुकसान का कितना अनुदान दिया जायेगा असामयिक वर्षा/ आंधी / ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को अनुदान भारत सरकार द्वारा अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं एवं राज्य सरकार द्वारा स्थानीय आपदाओं के अधीन निर्धारित सहाय्य मापदन्डों के अनुरूप दिया जाएगा | राज्य सरकार द्वारा इस कृषि इनपुट अनुदान के लिए 518.42 करोड़ रूपये आवंटित किये  है | इसके लिए असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से जबकि सिंचित क्षेत्र के लिए किसानों को 13,500 रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से यह अनुदान दिया जाएगा | यह अनुदान प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा | सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को इस योजना के अन्तर्गत फसल क्षेत्र के लिए कम से कम 1,000 रूपये अनुदान दिया जायेगा | किस समय हुई फसल नुकसान का अनुदान दिया जा रहा है ? बिहार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में रबी 2019 – 20 मौसम 04–06 मार्च एवं 13 – 15 मार्च 2020 को हुई असामयिक वर्षा / आंधी ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलों की हुई क्षति की स्थिति को देखते हुए से प्रभावित जिलों के किसानों को कृषि इनपुट अनुदान देने का निर्णय लिया गया है | किसान फसल नुकसान अनुदान हेतु ऑनलाइन अवेदन कब से कर सकते हैं ? असामयिक वर्षा/आंधी/ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के किसान भाई-बहन इस कृषि इनपुट अनुदान के लिए 28 मार्च से 18 अप्रैल 2020 तक कृषि विभाग , बिहार सरकार के वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | कृषि इनपुट अनुदान के लिए आँनलाईन पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा | इस अनुदान की राशी किसनों के आधार से जुड़े बैंक खाते में ही अंतरित की जायेगी | अगर बैंक खाता आधार संख्या से जुड़ा नहीं होगा तो वैसे किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |ऑनलाइन आवेदन के लिए बिहार सरकार के वेबसाईट http://www.krishi.bih.nic.in पर दिये गये लिंक DBT in agriculture पर या http://dbtagriculture.bihar.gov.in पर लाँग–ईन कर अपना पंजीकृत अवश्य करा लें | इसके अलावा csc सेंटर से आवेदन कर सकते हैं | असमय वर्षा/आँधी/ओलावृष्टि के कारण फसल नुकसानी का अनुदान लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु क्लिक करें


Kisan Anudan Yojana Fasal नुकसान Rahat अनुदान 2020

दोस्तों Kisan Anudan Yojana या Fasal rahat Anudan Yojana 2020 में जैसा की आप सभी को ज्ञात है

की पिछले कुछ दिनों से लगातार ख़राब मौसम और तेज बारिश किसानो के लिए बड़ी परेशानी का कारण

बना हुआ है, और मौसम विभाग के अनुसार अभी आगे भी यह ऐसे ही बने रहने के संकेत है, तेज बारिश

Kisan Ola Vristi ने किसानो की Rabi Fasal को बहुत ज्यादा नुकसान पहुचाया है, और ज्यादातर किसानो की

तो लगभग सब फसल ही बर्बाद हो गयी है


kisan ola vristi fasal anudan 2020

किसानो की फसल में हुए नुकसान में अधिकांशतः दलहनी और तेल्हानी फसले है, और लगभग सभी राज्य सरकारों

ने किसानो को Kisan Anudan Yojana 2020/ Kisan Ola Vristi Yojana 2020 के तहत तेज बारिश और

Ola Vristi से हुए नुकसान पर सहायता देने के लिए सरकार ने Kisan Ola Vristi Yojana 2020 की शुरुवात की है

कैसे मिलेगा किसानो को अनुदान?

Kisano को Kisan Ola Vristi अथवा तेज बारिश में  में हुए नुकसानों के लिए लगभग सभी राज्य सरकारे

अपने अपने स्तर से कदम उठा रही है, और जिन किसानो ने अपनी फसल का Fasal Beema करवा रखा है

उन किसानो को उनकी Fasal में हुए नुकसान की राहत राशी Kisan Anudan 2020 सम्बंधित बीमा कंपनी

द्वारा दिया जायेगा, और जिन किसानो ने अपनी फसल का बीमा नहीं करवाया है उनको राज्य सरकार द्वारा आर्थिक मदद  की जाएगी

अपने राज्य की किसान राहत योजना की विस्तृत जानकारी के लिए अपने लेखपाल/ कृषि विभाग कार्यालय

नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर विजिट करे अथवा पढना जारी रखे

Documents आवश्यक दस्तावेज?

दोस्तों Kisan Ola Vristi anudan Yojana के भीतर अनुदान पाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज सबमिट करने की आवश्यकता है

  • Aadhaar Card
  • Bank Account
  • Land Record Copy

How to Submit Kisan Anudan Ola Vristi Application Form

दोस्तों Kisan Anudan अथवा Kisan Ola Vristi Yojana का Online Form Submit करने के लिए आपको

आपके राज्य के राजस्व विभाग कार्यालय/ लेखपाल के माध्यम से यह फॉर्म जमा करना होता है

किन्तु यदि आपके राज्य में Online Apply करने की सुविधा दी गयी है तो आप अपने State की
कृषि विभाग की Website पर जाकर इसके लिए Online आवेदन कर सकते है

Kisan Fasal Anudan Yojana Helpline Number

कई राज्य सरकारों ने Kisan Ola Vristi Yojana 2020 के भीतर किसानो की मदद करने अथवा किसानो की

नुकसान की सुचना प्रदान करने के लिए एक Helpline Number जारी किया है, जिस Helpline Number पर

सम्बंधित राज्य के किसान अपनी फसल में हुए नुकसान की जानकारी Fasal में नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर

राज्य सरकार के साथ साझा कर सकते है, और इसके साथ ही सभी जिला अधिकारी/ डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को

अपने क्षेत्र में हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए है

Uttar Pradesh Ola Vristi Anudan Yojana 2020

दोस्तों यदि आप Up Kisan Ola Vristi Anudan Yojana के लिए आवेदन करना चाहते है तो

आपको बता दे की इस पोस्ट के लिखे जाने तक Uttar pradesh में इसके आवेदन की प्रक्रिया

Online उपलब्ध नहीं, आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क करे

District Wise Ola Vristi Anudan Alloted Fund (Budget)

दोस्तों इस योजना के भीतर प्रदेश के चिन्हित जिलो जहाँ पर किसानो की फसल का नुकसान हुआ है

के हिसाब से किसान ओला वृस्टी फण्ड जारी किया गया है जिसकी कुछ लिस्ट यहाँ दी गयी है

अधिक स्पस्ट जानकारी या अपने जिले का नाम न होने की दशा में अपने लेखपाल से अवश्य कन्फर्म करे

Kisan Ola Vristi Fasal Anudan Yojana Toll Free Number

किसानो की फसल में हुए ओलावृस्टी, जलभराव, आकाशीय बिजली, भू-श्खानल, आदि से हुयी फसल की हानि

या नुकसान की स्थिति में आप जानकारी बीमा कंपनी के Tollfree Helpline number – 1800-120-909090

पर Register करवाना आवश्यक है

इसके आलावा किसान अपने सम्बंधित बैंक ब्रांच, जिला कृषि कार्यालय, लेखपाल, राजस्व विभाग के अधिकारी

, ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC), के माध्यम से भी व्यक्तिगत दावा Insurance Company को प्रस्तुत

कर सकते है

kisan ola vristi fasal Rahat Yojana Payment कब आयेगा?

सरकार के कृषि मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानो से Fasal Anudan Yojana/ Kisan Ola Vristi Yojana के भीतर द्वारा प्राप्त होने के पश्चात् ही बीमा कंपनी द्वारा जिला स्तर पर स्थित कृषि कार्यालय, राजस्व विभाग अवं बीमा कंपनी के अधिकारियो की सयुक्त टीम / समिति द्वारा आपदा प्रभावित या नुकसान हुए क्षेत्रो का सर्वे

करेगी संयुक्त समिति के फैसले के हिसाब से किसान की फसल में हुए नुकसान का अंदाजा लगा कर, बीमा कंपनी

द्वारा किसानो को देय क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जायेगा

अतः आप सभी किसानो से अनुरोध है की अपने फसल में हुए नुकसान के लिए Toll Free Number पर काल अवश्य करे


Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post